NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तू झूठी...' ने कमाए 200 करोड़, रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी किया यह कमाल
    मनोरंजन

    'तू झूठी...' ने कमाए 200 करोड़, रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी किया यह कमाल

    'तू झूठी...' ने कमाए 200 करोड़, रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी किया यह कमाल
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 29, 2023, 08:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'तू झूठी...' ने कमाए 200 करोड़, रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी किया यह कमाल
    'तू झूठी मैं मक्कार' ने कमाए 200 करोड़ रुपये (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@luv_films)

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को पसंद आ रही है और लगातार कमाई कर रही है। अभी 'पठान' का जादू ठंडा हुआ ही था कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। फिल्म ने कुछ दिन पहले भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। अब फिल्म ने दुनियाभर में कुल 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इससे पहले रणबीर की ये फिल्में भी यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

    'संजू'

    राजकुमार हीरानी की फिल्म 'संजू' 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 586 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में संजय की भूमिका में रणबीर की खूब तारीफ हुई थी। उनके साथ परेश रावल ने सुनील दत्त और मनीषा कोइराला ने नरगिस का किरदार निभाया था। फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    'ब्रह्मास्त्र'

    अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने पिछले साल खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 418 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है। यह फिल्म तीन भागों में बननी है। 'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखेंगी। दूसरे भाग का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन डिज्नी के साथ मिलकर कर रहा है।

    'ये जवानी है दीवानी'

    'ये जवानी है दीवानी' को भी अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। यह युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 330 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि इसका बजट महज 40 करोड़ रुपये था। जिंदगी और प्यार की परतों पर आधारित इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    'ऐ दिल है मुश्किल'

    करण जौहर द्वारा निर्देशित 'ऐ दिल है मुश्किल' 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान भी नजर आए थे। यह फिल्म समीक्षकों पसंद नहीं आई थी, लेकिन फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिला था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 229 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म वूट और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    लव रंजन ने साझा की जानकारी

    लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को रिलीज हुई थी। लव ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा हो जाने की जानकारी दी।

    लव ने जताया आभार

    Instagram post

    A post shared by luv_films on March 29, 2023 at 6:04 pm IST

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रणबीर कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    लव रंजन
    श्रद्धा कपूर

    रणबीर कपूर

    बॉक्स ऑफिस: 'तू झूठी मैं मक्कार' के आगे नहीं चला किसी फिल्म का जादू, जानिए कमाई श्रद्धा कपूर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में गिरावट, टक्कर देने आई 'भीड़' श्रद्धा कपूर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में फिर आया उछाल  श्रद्धा कपूर
    'तू झूठी मैं मक्कार': रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी कमाए 100 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    करीना ने दी उर्फी जावेद की हिम्मत की दाद, बोलीं- इसी का नाम तो फैशन है उर्फी जावेद
    करीना कपूर बोलीं- 'पू' एक बेहतरीन किरदार था, फिर से नहीं बनाना चाहिए करीना कपूर
    रणवीर बने स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर, चैनल संग जुड़ने वाले पहले अभिनेता  रणवीर सिंह
    प्रियंका चोपड़ा ने 'RRR' को बताया तमिल फिल्म, टि्वटर पर लोगों ने लगाई क्लास प्रियंका चोपड़ा

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'भोला' पहले दिन कमा सकती है 15 करोड़ रुपये  अजय देवगन
    बॉक्स ऑफिस: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को नहीं मिल रहे दर्शक, जानिए कुल कमाई रानी मुखर्जी
    बॉक्स ऑफिस: दर्शकों को रिझाने में असफल रही 'भीड़', किया महज इतना कारोबार भीड़ फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' दर्शक जुटाने में रही असफल, जानिए अब तक की कमाई रानी मुखर्जी

    लव रंजन

    रणबीर कपूर ने की लव रंजन की तारीफ, बोले- उनमें संजय लीला भंसाली जैसा हुनर  रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस: अब 'तू झूठी मैं मक्कार' का होगा 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' से सामना रणबीर कपूर
    'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए रणबीर कपूर ने नहीं ली फीस, निर्देशक ने किया खुलासा  रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस: जानिए कैसा है रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग का हाल रणबीर कपूर

    श्रद्धा कपूर

    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  वरुण धवन
    श्रद्धा कपूर हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, एक फिल्म से करती हैं इतनी कमाई बॉलीवुड समाचार
    'तू झूठी मैं मक्कार' 100 करोड़ क्लब की ओर, टक्कर देने आई 'मिसेज चटर्जी..' और 'ज्विगाटो'  रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस: 'तू झूठी मैं मक्कार' के कारोबार में दिखी गिरावट, सोमवार को कमाए इतने करोड़  रणबीर कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023