NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: रेखा को इन किरदारों ने बनाया सदाबहार अभिनेत्री
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: रेखा को इन किरदारों ने बनाया सदाबहार अभिनेत्री
    रेखा को इन किरदारों ने बनाया सदाबहार अभिनेत्री

    जन्मदिन विशेष: रेखा को इन किरदारों ने बनाया सदाबहार अभिनेत्री

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 10, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    रेखा का बचपन का नाम भानुरेखा था और उन्होंने करियर की शुरुआत 13 वर्ष की उम्र में की थी। एक सफल अभिनेत्री के रूप में उनकी पहचान 70 के दशक के मध्य तक हो चुकी थी।

    उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चर्चित तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावली के घर में हुआ था।

    आज वह अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर उन किरदारों पर नजर डालते हैं, जिसने रेखा को सदाबहार अभिनेत्री बना दिया।

    #1

    चंदा (सावन भादो)

    कई साउथ फिल्मों में काम करने के बाद हिंदी फिल्मों में रेखा की शुरुआत 'सावन भादो' से हुई। इसका निर्देशन मोहन सहगल ने किया था।

    फिल्म 1970 में आई थी और यह रेखा के करियर की पहली हिट फिल्म थी।

    इसमें रेखा ने गांव की साधारण लड़की चंदा का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। चंदा को एक बहादुर लड़की के रूप में दिखाया गया है।

    फिल्म में अभिनेता नवीन निश्चल पर चंदा का दिल आ जाता है।

    #2

    आरती चंद्रा (घर)

    1978 में रिलीज हुई 'घर' में आरती चंद्रा की भूमिका में रेखा खूब जमी थीं।

    इसकी कहानी रेखा के किरदार आरती के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें उन्हें एक नई दुल्हन की भूमिका में देखा गया, जो सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो जाती है।

    इसमें आरती के पति की भूमिका विनोद मेहरा ने निभाई थी।

    फिल्म के लिए रेखा को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

    #3

    जोहराबाई (मुकद्दर का सिकंदर)

    'मुकद्दर का सिकंदर' में रेखा की जोड़ी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बनी थी।

    इस फिल्म में उन्हें वेश्या जोहराबाई के किरदार में देखा गया। एक वेश्या के किरदार में रेखा के अभिनय की खूब सराहना हुई।

    फिल्म 1978 में बड़े पर्दे पर आई थी। यह उस साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हुई थी। इस फिल्म की सफलता ने रेखा को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

    इसका निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था।

    #4

    सोनिया मेहरा (कोई मिल गया)

    रेखा की यही खासियत है कि वह हर एक प्रकार के किरदारों में खुद को ढाल लेती हैं। राकेश रोशन की 'कोई मिल गया' में रेखा सोनिया मेहरा की भूमिका में दिखी थीं।

    फिल्म में वह ऋतिक रोशन की मां बनी थीं। एक विधवा मां की भूमिका में उन्होंने अपने अभिनय से जान फूंक दी थी।

    इस किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

    यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।

    #5

    उमराव जान (उमराव जान)

    फिल्म 'उमराव जान' में अपनी भूमिका से रेखा ने एक अमिट लकीर खींच दी थी। यह उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक है।

    इस फिल्म में उनके बेजोड़ अदाकारी के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

    तवायफ उमराव जान की भूमिका को पर्दे पर उन्होंने काफी सलीके से निभाया। इस फिल्म में अभिनेत्री के डांस और अदाओं ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था।

    मुजफ्फर अली के निर्देशन की यह फिल्म 1981 में आई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भले रेखा फिल्मों से दूर रहती हों, लेकिन टीवी रियलिटी शो में वह गेस्ट के तौर पर दिखती रहती हैं। रेखा को आखिरी बार 2018 में हिंदी फिल्म 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने मेहमान की भूमिका निभाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    रेखा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अनुराग ठाकुर
    घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    अब स्पैनिश फिल्म 'चैंपियन्स' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे आमिर खान सेलिब्रिटी गॉसिप
    कंगना की 'इमरजेंसी' में सतीश कौशिक निभाएंगे बाबू जगजीवन राम का किरदार कंगना रनौत

    जन्मदिन विशेष

    अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला बॉलीवुड समाचार
    दो ओलंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जानिए उनकी उपलब्धियां बैडमिंटन
    मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    'सर्कस' से लेकर 'बैजू बावरा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह रणवीर सिंह

    रेखा

    संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में शबाना, तब्बू, हुमा कुरैशी और रेखा के नाम की चर्चा तब्बू
    टीवी शो के प्रोमो के लिए रेखा ने निर्माताओं से वसूले पांच करोड़ रुपये- रिपोर्ट मनोरंजन
    'हीरा मंडी' में रेखा की जगह ऐश्वर्या राय को कास्ट कर सकते हैं भंसाली बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस OTT' से जुड़ीं रेखा? शो में यूं दर्ज करा सकती हैं अपनी मौजूदगी करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025