NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे
    मनोरंजन

    मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे

    मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 28, 2022, 11:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे
    पहाड़ों पर हैं इन सितारों के आलीशान घर (फोटो: इंस्टाग्राम/@kanganaranaut)

    सेलिब्रिटीज की छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। अगर आप अपने पसंदीदा सितारे को फॉलो करते हैं तो आपको उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन के नाम भी पता होंगे। कई सितारे किसी खास जगह पर बार-बार नजर आते हैं। इतना ही नहीं, इनमें से कई सितारों ने ऐसी जगहों पर अपना घर भी ले लिया है जहां वे अकसर समय बिताने जाते हैं। उन सितारों की बात करते हैं, जो पहाड़ों पर आलीशान बंगलों के मालिक हैं।

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत अकसर अपनी बहन रंगोली के साथ मनाली में समय बिताते नजर आती हैं। मुंबई में काम से जब भी कंगना को ब्रेक लेना होता है, वह फौरन मनाली पहुंच जाती हैं। मनाली कंगना का होमटाउन है और यहां वह कई एकड़ में फैले एक बंगले की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना ने यह बंगला 30 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस आलीशान घर में सात बेडरूम है। यह समुद्रतल से 2,000 मीटर की ऊंचाई पर है।

    आमिर खान

    बांद्रा के पाली हिल्स में आलीशान घर के मालिक होने के अलावा आमिर खान का पंचघनी में एक खूबसूरत घर है। दो एकड़ में फैला यह घर सुंदर नजारों और हरियाली के बीच स्थित है। आमिर अकसर पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ यहां समय बिताते नजर आते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर ने यह घर किरण से शादी करने के कुछ साल बाद लिया था। तब इस घर की कीमत सात करोड़ रुपये थी।

    सैफ अली खान

    सैफ अली खान अकसर अपने परिवार के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मनाते नजर आते हैं। ऐल्प्स की खूबसूरत सफेद वादियों से अकसर करीना, सैफ और उनके बच्चों की तस्वीरें सामने आती हैं। खबरों की मानें तो कपल ने वहां एक सुंदर सा घर खरीदा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्विटजरलैंड में उनके इस घर की कीमत 33 करोड़ रुपये है। उनका यह घर लोकप्रिय पर्यटन स्थल गस्टाड में है।

    सुनील शेट्टी

    प्रकृति और पहाड़ों के बीच घर की बात है तो इस फेहरिश्त में 'हेरा फेरी' स्टार सुनील शेट्टी का भी नाम है। खंडाला में पहाड़ों से घिरा यह घर उनके व्यक्तित्व की झलक दिखाता है। उनके इस घर में दुनिया भर से लाई गई कलाकृतियां मौजूद हैं। यह घर कई प्रकार के तकनीकी यंत्रों से लैस है। इस घर में कई पूल एरिया हैं। सुनील अपने परिवार के साथ अकसर यहां क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    सैफ अली खान
    आमिर खान
    कंगना रनौत

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था अनुराग कश्यप
    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल

    सैफ अली खान

    ऋतिक रोशन ने 'विक्रम वेधा' के फ्लॉप होने से क्या लिया सबक, पहली बार आया बयान ऋतिक रोशन
    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार
    'होटल मुंबई' से 'फैंटम' तक, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले पर बनी हैं ये फिल्में अनुपम खेर
    फिल्मों को बायकॉट करने वालों के खिलाफ एकजुट नहीं हुआ बॉलीवुड- सैफ अली खान बॉलीवुड समाचार

    आमिर खान

    '3 इडियट्स' के बाद आमिर, शरमन और माधवन एक बार फिर साथ दिखे, वीडियो वायरल आर माधवन
    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव सलमान खान
    'पठान' में आमिर खान की बहन ने निभाया है शाहरुख की मां का किरदार शाहरुख खान
    'अंदाज अपना अपना' के बाद अब 'अदा अपनी अपनी' लेकर आ रहे राजकुमार संतोषी बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत

    'पठान' को लेकर कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच बहस, एक-दूसरे पर किया पलटवार उर्फी जावेद
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की हुई ट्विटर पर वापसी, देखिए क्या किया पहला ट्वीट बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, कहा- फिल्म के लिए गिरवी रखी सारी संपत्ति इमरजेंसी फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023