मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' से दमदार गाना जारी, जावेद अली ने दी आवाज
क्या है खबर?
मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसका निर्माण निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है, जिन्हें अभिनेता की फिल्म 'इंस्पेक्टर झेंडे' (2025) के लिए जाना जाता है। फिल्म का पहला गाना 'झगमग झगमग' 5 जून को रिलीज हुआ था। अब निर्माताओं ने इसका दूसरा गाना 'ठहरो देखेंगे हम कब तक' जारी कर दिया है।
गाना
दमदार आवाज और गहन दृश्यों के साथ आया नया गाना
'ठहरो देखेंगे हम कब तक' गाने को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जावेद अली ने इसे अपनी दमदार आवाज दी है और अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जो सुनने में बेहद प्रभावशाली प्रतीत होते हैं। गाने का वीडियो मनोज के किरदार 'ए रामनन' और फिल्म के अन्य गहन दृश्यों को मिलाकर तैयार किया गया है। जोशीला संगीत और तीव्रता गाने को सुनने लायक बनाती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
A melody wrapped in hope, patience, and the promise of brighter days. ✨💫#ThehroDekhengeHumLabTak — Out Now 🎶 https://t.co/RISkzXfP2O#VipulAmrutlalShah#ChinmayDeepakMandlekae@Aashin_A_Shah@BajpayeeManoj@madhoo69 @adah_sharma pic.twitter.com/jduXQntAWP
— Zee Music Company (@ZeeMusicCompany) June 12, 2026