अभिनेता विपुल रॉय के घर लाखों की चोरी, ऑनलाइन ऐप से नौकर रखना पड़ा भ
मनोरंजन
'FIR' और 'जेनी और जुजू' जैसे टीवी शोज से मशहूर अभिनेता विपुल रोय के खार स्थित घर में 6 अप्रैल को चोरी हुई। चोरी का आरोप एक ऐसे घरेलू कामगार पर है, जिसे विपुल रlॅय ने ऑनलाइन काम पर रखा था। उस कामगार ने करीब 7.1 लाख रुपये नकद और जेवरात चुराए। रॉय ने बताया कि चोर को घर की अच्छी-खासी जानकारी थी, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया।
पुलिस कर रही CCTV फुटेज और डिजिटल सुरागों की जांच
पुलिस ने 21 अप्रैल को मामला दर्ज किया और अब अपराधी को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज और डिजिटल सुरागों की जांच कर रही है। चोरी हुए सामान में अमेरिकी डॉलर, UAE दिरहम और थाई बात के अलावा सोने-हीरे की अंगूठियां और एक चांदी का ब्रेसलेट भी शामिल हैं। विपुल रॉय इसी अपार्टमेंट में रहते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी-कभी कंपनी के ऐप के जरिए घरेलू कामगारों को काम पर रखते हैं।