Page Loader
दिग्गज थिएटर कलाकार रतन थियम नहीं रहे, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि 
दिग्गज थिएटर कलाकार रतन थियम का निधन (तस्वीर: एक्स/@NBirenSingh)

दिग्गज थिएटर कलाकार रतन थियम नहीं रहे, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि 

Jul 23, 2025
01:26 pm

क्या है खबर?

भारत के सांस्कृतिक और रंगमंचीय इतिहास में एक युग का अंत हो गया है। मणिपुर के थिएटर निर्देशक, लेखक, कवि और नाटककार रतन थियम का निधन हो गया है। उन्होंने 77 की उम्र में आखिरी सांस ली। वह काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे और उन्होंने इम्फाल के रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में दम तोड़ दिया। रतन के निधन से हर कोई गमगीन है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पुष्टि

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने लिखा, 'मैं अत्यंत दुख के साथ मणिपुर के सुपुत्र और भारतीय रंगमंच के एक महान स्तंभ श्री रतन थियम के निधन पर अपनी गहन संवेदनाएं प्रकट करता हूं। अपनी कला, अपनी दूरदर्शिता और मणिपुरी संस्कृति के प्रति उनके अटूट समर्पण ने न केवल रंगमंच जगत को, बल्कि हमारी पहचान को भी समृद्ध किया। उनके कार्यों में मणिपुर की आत्मा समाहित थी, जो उसकी कहानियों, उसके संघर्षों और उसकी सुंदरता को प्रतिध्वनित करती थी।'

दुख

रतन के यादगार नाटक 

उन्होंने आगे लिखा, 'ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके विचार, उनकी रचनाएं और उनसे प्रेरित अनगिनत जीवन उनके होने का प्रमाण बनकर हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे। हम सबको उनके महान योगदानों को स्मरण कर शक्ति मिले।' बता दें कि रतन के नाटकों में संगीत, दृश्य, डायलॉग भी कमाल के होते थे। 'उत्तर प्रियदर्शी', 'करणभारम्', 'द किंग ऑफ डार्क चैंबर' और 'इम्फाल इम्फाल" जैसे उनके नाटकों में सामाजिक संदेश और सांस्कृतिक आत्मा दिखाई देती थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर