जानें किरण अब्बावरम और गौरी प्रिया की 'चेन्नई लव स्टोरी' कब सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल?
एक नए और अनोखे रोमांस के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि किरण अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया की फिल्म 'चेन्नई लव स्टोरी' 24 जुलाई, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है।
रवि नांबूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्टीवन और नीवी की कहानी है, जिसमें दिखाया गया है कि वे अपने पहले प्यार में आने वाले उतार-चढ़ावों का कैसे सामना करते हैं।
यह जानकारी प्रोडक्शन कंपनी 'मास मूवी मेकर्स' ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
जानें 'चेन्नई लव स्टोरी' की पूरी टीम के बारे में
फिल्म के टीजर में स्टीवन और नीवी के बीच एक बेहद प्यारी बातचीत देखने को मिली है, जिससे पहले प्यार का एहसास बखूबी होता है।
फिल्म की कहानी साई राजेश ने लिखी है, जो इसके निर्माता में से भी एक हैं। रवि नांबूरी ने इसका स्क्रीनप्ले तैयार किया है। एस.के.एन ने इस फिल्म का निर्माण किया है, जबकि धीरज मोगिलिनेनी सह-निर्माता हैं।
संगीत की जिम्मेदारी मणि शर्मा ने संभाली है, वहीं विस्वस डैनियल ने सिनेमैटोग्राफी की है। गानों के बोल अनंत श्रीराम ने लिखे हैं, जबकि संतोष नायडू ने एडिटिंग की है।
भास्कर मुदवट कला निर्देशन हेड हैं और लकी बेजवाडा ने सह-निर्देशक के तौर पर टीम से जुड़े हैं।