शो 'द वायर' के अभिनेता बॉबी जे ब्राउन का निधन, एक दुर्घटना ने ली जान
क्या है खबर?
HBO के टीवी शो 'द वायर' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता बॉबी जे. ब्राउन का निधन हो गया है। उन्होंने 62 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि अभिनेता की बेटी की ओर से की गई। TMZ से बातचीत में उन्होंने बताया कि 24 फरवरी, यानी को मैरीलैंड में एक खलिहान में आग लग गई थी। इसके धुंए के कारण दम घुटने से अभिनेता की मौत हो गई।
हादासा
हादसे में चल गई अभिनेता की जान, पत्नी भी झुलसी
TMZ के मुताबिक, मैरीलैंड के मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि, 'ब्राउन की मौत का कारण उनके शरीर में फैली गर्मी और दम घटना था। हमें बताया गया कि मौत एक दुर्घटना थी।' बताया जाता है कि खलिहान में आग उस वक्त लगी, जब अभिनेता अपनी गाड़ी स्टार्ट करने पहुंचे थे। जब तक अग्निशामक यंत्र वहां पहुंचे, आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। ब्राउन को बचाने की कोशिश में उनकी पत्नी बुरी तरह झुलस गईं।
श्रद्धांजलि
अभिनेता के निधन पर दी श्रद्धांजलि
अभिनेता के निधन पर उनके एजेंट अल्बर्ट ब्रामेंटे ने भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "मैं बहुत दुखी और निराश हूं। वह एक बेहतरीन अभिनेता और इंसान थे। वह अभिनय के प्रति पूरी तरह समर्पित थे और उनके साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव था।" पेंसिल्वेनिया में पले-बढ़े ब्राउन ने, शो 'होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट' (1998) से डेब्यू किया था। वह 'सिटी बाय द सी' (2002), 'फिशबॉल' (2018), 'मिस वर्जीनिया' (2019) और 'रियलीलव' (2020) जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।