भारत में वेवर्स कॉन फेस्टिवल का हुआ आगाज, दिल्ली में मचाएगा धमाल
संगीत के दीवानों के लिए एक शानदार खबर है। वीवर्स कॉन फेस्टिवल, जो आमतौर पर दक्षिण कोरिया में आयोजित होता है, अब 27-28 मार्च, 2027 को नई दिल्ली में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाला है।
यह कार्यक्रम यशोभूमि के आउटडोर एक्सपो साइट पर होगा और इसमें के-पॉप तथा भारतीय संगीत का एक शानदार मेल देखने को मिलेगा।
कहां मिल रहे शो के टिकट?
इस फेस्टिवल में टुमॉरो एक्स टुगेदर, 'एनहाइपन' जैसे बड़े के-पॉप ग्रुप अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनके साथ भारतीय कलाकार गिनी और किंग भी नजर आएंगे।
इसके टिकट 5 कैटेगरी में उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 2,499 से शुरू होकर 14,499 तक है। 'मास्टरकार्ड यूजर्स' के लिए प्री-सेल 27 अक्टूबर से शुरू होगी, वहीं आम बिक्री 30 अक्टूबर से बुकमाईशो पर शुरू होगी।
इस फेस्टिवल का मुख्य मकसद दोनों संस्कृतियों के प्रशंसकों को एक साथ लाकर उन्हें एक अनोखा अनुभव देना है।