फिल्म 'द वन' का टीजर रिलीज, रहस्यमयी शक्तियों से सामना करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की लंबे समय से चर्चित फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का टीजर रिलीज हो गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर द्वारा निर्मित यह पौराणिक-फंतासी और हॉरर-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन 'पंचायत' सीरीज वाले दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ मुख्य किरदार में तमन्ना भाटिया हैं। सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल अहम किरदारों में शामिल हैं। इसकी कहानी भारतीय लोककथाओं और अंधविश्वास के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
कहानी
जानिए कैसा है 'द वन' का टीजर
टीजर की शुरुआत एक घने जंगल में स्थित रहस्यमयी वन से होती है, जहां सूर्यास्त के बाद जाना वर्जित है।
सिद्धार्थ एक 'शहरी सुपरवाइजर' के किरदार में हैं, जिसकी किस्मत न चाहते हुए भी उन्हें उसी वन में ले जाती है। दूसरी ओर वह प्राचीन रक्षक योद्धा के रूप में नजर आते हैं, जो असुरी ताकतों से सामना करता है।
फिल्म थ्रिल, रहस्यों और रोमांच से भरपूर होने का वादा करती है। यह 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Humari Rakshak hain woh, jinki Sher savaari hai! 🐅
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) August 25, 2026
25th Sept ko aa rahi Vvaan ki kahani hai! 🔱 #THEVVAANTeaser Out Now: https://t.co/B129pEr0YY
Teaser 2 coming 🔜#THEVVAAN in cinemas on 25th September, 2026.
Starring: #SidharthMalhotra @tamannaahspeaks @WhoSunilGrover… pic.twitter.com/JEgW4X1dMd