सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' ने दिखाया दम, 'द पैराडाइज' पर मेहरबान हुआ बॉक्स ऑफिस
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' ने तीसरा दिन पूरा कर लिया है। छठी मइया की कृपा से इसने तीसरे दिन सबसे ज्यादा कारोबार किया है और विश्व स्तर पर 50 करोड़ रुपये कमाने के बेहद करीब पहुंच गई है। दूसरी ओर, तेलुगु अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने चौथे दिन कमाल दिखाया। यह 100 करोड़ के क्लब में दाखिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए देखें इनका कलेक्शन।
कमाई
'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'द वन' ने रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) 14 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसने पहले दिन 8 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और अगले दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए। तीनों दिन के कलेक्शन मिलाकर इसने घरेलू स्तर पर कुल 33.25 कराेड़ रुपये कमा लिए हैं।
वर्ल्डवाइड इसने 43.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है और यह 50 करोड़ कमाने के बेहद करीब है।
फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पल और श्वेता तिवारी भी हैं।
टक्कर
'द पैराडाइज' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर जारी
नानी की 'द पैराडाइज' ने रिलीज के चौथे दिन (रविवार) सभी भाषाओं में 15.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
पिछले 3 दिनों में इसने 64.8 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये हो गया है। यह 100 करोड़ के क्लब में दाखिल होने के बेहद करीब है।
वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म अब तक 138.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर चुकी है।
फिल्म में राघव जुयाल, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी भी मौजूद हैं।