Loading...
'द वन' रिव्यू: सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी ने जीता दिल या डूबी फिल्म? जनता ने सुनाया फैसला

'द वन' रिव्यू: सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी ने जीता दिल या डूबी फिल्म? जनता ने सुनाया फैसला

Sep 25, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' रिलीज हो चुकी है। इसे लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता बनी हुई थी। रिलीज के पहले ही दिन पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दी हैं। थिएटर से बाहर निकलते ही लोग फिल्म से जुड़े अपने अनुभव, कलाकारों के अभिनय और कहानी को लेकर अपनी-अपनी राय लोगों के साथ साझा कर रहे हैं।

प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फिल्म काे मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों को ये फिल्म फैंटेसी, लोककथा और भक्ति का बेहतरीन मिश्रण लग रही है। उन्हें इसके विजुअल्स और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग बड़ी पसंद आ रही है।

दूसरी तरफ कई लोगों को फिल्म निराश कर रही है। उनका मानना है कि कमजोर VFX, बेअसर कॉमेडी और ढीली पटकथा के कारण पहला हाफ तो किसी टीवी सीरियल जैसा लगता है। कुछ तो ये तक बोल रहे कि इसे दर्शकों की तारीफें भी डूबने से नहीं बचा सकती।

ट्विटर पोस्ट

यूजर का पोस्ट

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

'वन' देख क्य बोले दर्शक?

ADVERTISEMENT

दमदार सीन

छठ पूजा सीन ने खड़े किए रोंगटे

कुछ दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका मानना है कि फिल्म की कहानी दमदार है, स्क्रीनप्ले कसा हुआ है और सिद्धार्थ की एक्टिंग एक नंबर की है। बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है और छठ पूजा वाला गाना तो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

फिल्म का क्लाइमैक्स भक्ति रस से भरपूर और धमाकेदार है। दर्शकों का ये वर्ग इसे साल 2026 की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक मान रहा है, जिसे हर किसी को देखना चाहिए।

ट्विटर पोस्ट

इस सीन के कायल हुए लोग

आलोचना

भक्ति के नाम पर सिर्फ भीड़ जुटाई गई?

दर्शकों के एक वर्ग में भारी नाराजगी है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि साउथ बॉम्बे के सिद्धार्थ और तमन्ना को बिहार के छठ पर्व पर बनी फिल्म में ले लिया, दोनों खुद ही कन्फ्यूज लग रहे हैं। फिल्म देखकर ऐसा लगा मानो सिनेमाघर में स्टार प्लस का सीरियल चल रहा हो। बिहार में नीला पानी दिखाना ही इसका बेहतरीन हिस्सा था। भक्ति के नाम पर सिर्फ भीड़ जुटाई गई है, कहानी के नाम पर कुछ नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

दर्शकों का एक वर्ग निराश

राय

जनत बोली- आम फिल्म की तरह ठीक, पर TVF के स्तर से बेहद नीचे

ज्यादातर दर्शकों के मुताबिक एक आम फिल्म के तौर पर 'वन' ठीक-ठाक है, पर TVF वाले जादू के आगे बेहद निराश करती है। फिल्म में ढेर सारे विचार घुसा दिए गए हैं, जिससे जंगल का रहस्य और छठ लोककथा का इमोशन सतही लगता है।

ब्रांड प्रमोशन जबरदस्ती का लगता है और कमजोर बैकग्राउंड स्कोर सीन का मजा बिगाड़ देता है। कुछ को नाराजगी मनीष पॉल की जबरन ठूंस गई कॉमेडी से है, जिसे पूरी तरह बकवास बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENT