Loading...
सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' OTT के लिए तैयार, जानिए रिलीज तारीख
'द वन' की OTT स्ट्रीमिंग तारीख का हुआ ऐलान

सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' OTT के लिए तैयार, जानिए रिलीज तारीख

Nov 19, 2026
09:43 am

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इसका ऐलान निर्माताओं ने कर दिया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के सहयोग द्वारा निर्मित, यह एक अलौकिक लोककथा और पौराणिक-थ्रिलर है जिसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी और दुनियाभर में इसने 91.49 करोड़ रुपये की कमाई की। अब यह OTT पर दस्तक दे रही है।

स्ट्रीमिंग

जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगी 'द वन'

निर्माताओं ने 'द वन' की OTT स्ट्रीमिंग का ऐलान करते हुए फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया है। साथ में कैप्शन दिया, 'जब आस्था और जंगल की शक्ति एक साथ आती हैं।'

इसका प्रीमियर 20 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर की लोककथाओं से प्रेरित है। इसमें सिद्धार्थ ने दोहरी भूमिका निभाई है। सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अपून सोनी फिल्म में मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT