'न्यूटन थर्ड लॉ' का सस्पेंस से भरा ट्रेलर रिलीज, 1999 के दौर की जासूसी गुत्थी सुलझाएंगे सुमंथ; नागार्जुन ने भी दी बधाई
फिल्म 'न्यूटन थर्ड लॉ का नया ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो 1999 के दौर की एक सस्पेंस से भरी जासूसी कहानी की झलक दिखाता है। राजेश कर्ण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता सुमंथ यलगड्डा 'वासुदेव' नाम के एक जासूस के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक बहुत ही पेचीदा केस की जांच में उलझ जाते हैं। ये फिल्म 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने भी इस ट्रेलर को अपने एक्स अकाउंट पर साझा कर फिल्म और इसके कलाकारों का हौसला बढ़ाया है।
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म में बेहतरीन कलाकारों की टीम नजर आने वाली है। अभिनेता जगपति बाबू 'मर्करी' के अहम किरदार में दिखेंगे, जबकि उनके साथ अवासरला श्रीनिवास, रवि वर्मा, नेहा पठान और शेली एन कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हरीश कोहिकर इसके निर्माता हैं, वेदा व्यास गोट्टीपाटी ने सिनेमैटोग्राफी की है और सिनजित येर्रामिल्ली ने संगीत तैयार किया है।