'पहला प्यार दूसरी बार' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 6 नए चेहरों संग जिएं स्कूल-कॉलेज के सुनहरे पल
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म से 6 नए चेहरे बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह एक रॉम-कॉम है, जिसमें दोस्तों का एक ग्रुप प्यार और दोस्ती के उलझे धागों को सुलझाता नजर आएगा।
फिल्म में आपको मजेदार डायलॉग्स और अनोखे पल देखने को मिलेंगे। अनोज सैनी ने इस फिल्म के साथ निर्देशन में डेब्यू किया है।
यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'पहला प्यार दूसरी बार' पुरानी यादें ताजा करती
लव रंजन और अंकुर गर्ग (लव फिल्म्स) ने इस फिल्म को निर्मित किया है। फिल्म की कहानी हमारी उन पुरानी यादों पर आधारित है, जिनमें हम अक्सर लौटकर जाना चाहते हैं- स्कूल के दिन, गहरी दोस्ती, पहला क्रश और वो खास लोग जिन्होंने उन सालों को यादगार बनाया।
लव बताते हैं कि फिल्म में जो भावनाएं दिखाई गई हैं, वे हर किसी से जुड़ी हैं। वहीं, निर्देशक सैनी इस प्रतिभाशाली युवा टीम के साथ काम करके बेहद उत्साहित हैं।
फिल्म का मकसद हर उम्र के लोगों के लिए प्यार को एक नया और जुड़ा हुआ एहसास देना है, लेकिन खासकर यह जेन Z से सीधा कनेक्ट करेगी।