'महाप्रभु जगन्नाथ' के ट्रेलर ने रचा इतिहास, लॉन्चिंग में उमड़े 10 हजार से अधिक भक्त; जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भगवान जगन्नाथ पर बनी भारत की पहली पैन-इंडिया एनिमेटेड फीचर फिल्म का ट्रेलर ओडिशा के कटक में लॉन्च हुआ। यह लॉन्चिंग कोई छोटी-मोटी बात नहीं थी, बल्कि एक भव्य आयोजन था।
इस मौके पर 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। यह संख्या किसी भी भारतीय एनिमेटेड फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए एक नया रिकॉर्ड बन गया।
ट्रेलर को पूज्य आध्यात्मिक वक्ता श्री इंद्रेश उपाध्याय महाराज जी ने आधिकारिक तौर पर जारी किया।
'महाप्रभु जगन्नाथ' 10 जुलाई को होगी रिलीज
फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली पैन-इंडिया एनिमेटेड फीचर फिल्म है, जो एक नई मिसाल कायम कर रही है।
इसमें विश्व स्तरीय एनिमेशन का उपयोग किया गया है, जिसके जरिए भक्ति और एकता के संदेश को खूबसूरती से दिखाया गया है।
निर्माता दुर्गा प्रसाद दलाई ने बताया कि इस ट्रेलर लॉन्च में इतनी बड़ी संख्या में भक्तों का जुटना यह साबित करता है कि एनिमेशन के माध्यम से हमारी विरासत हर उम्र के लोगों को गहराई से प्रभावित करती है।
यह फिल्म 10 जुलाई को हिंदी, ओड़िया और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।