शाहरुख खान की 'किंग' के ट्रेलर को लेकर बड़ा खुलासा, इतने मिनट का होगा धमाकेदार वीडियो
लेखन अंशिका शुक्ला
शाहरुख खान के फैंस, हो जाइए तैयार। उनकी नई फिल्म 'किंग' का ट्रेलर लगभग बनकर तैयार है और यह करीब 3 से 3.5 मिनट का होगा।
ट्रेलर में धांसू एक्शन, शानदार गाने और बड़े-बड़े विजुअल्स देखने को मिलेंगे, पर कहानी क्या है, यह अभी भी राज रखा जा रहा है।
फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है और ट्रेलर उससे पहले आ जाएगा।
सिद्धार्थ कर रहे 'किंग' का निर्देशन
'पठान' और 'जवान' के बाद 'किंग' के साथ SRK एक बार फिर एक्शन में लौट रहे हैं, फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
इस फिल्म में सुहाना खान भी एक बड़ी भूमिका में हैं। इनके साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।
फैंस को फिल्म का अंदाज हाल ही में रिलीज हुए रोमांटिक गाने "तू मिल जाए" से मिल गया है, जिसमें SRK और दीपिका हैं।