7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'थुडक्कम', क्या दूसरे वीकेंड होगी बड़ी वापसी?
मनोरंजन
विस्मया मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'थुडक्कम' इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर थोड़े मुश्किल दौर से गुजर रही है।
गुरुवार को इसकी कमाई घटकर 80 लाख रुपये रह गई, जो पिछले दिन की कमाई से आधी है।
हालांकि, फिल्म ने दुनिया भर में 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, तो उम्मीद अभी बाकी है।
'थुडक्कम' ने पहले हफ्ते कमाए इतने करोड़
7वें दिन फिल्म 1,077 शोज में प्रदर्शित हुई, लेकिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 14.39 प्रतिशत ही रही। रात के शोज में यह आंकड़ा 21.75 प्रतिशत तक गया।
एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने भारत में कुल 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। फिल्म के रिव्यूज मिले-जुले रहे हैं। ई-टाइम्स ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक की तारीफ की, लेकिन क्लाइमेक्स को थोड़ा कमजोर बताया।
अब दूसरे वीकेंड पर फिल्म की रफ्तार बनाए रखना ही उसकी सफलता की चाबी होगी।