'हुंकार' का टीजर हुआ जारी, जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
जियो हॉटस्टार पर 25 सितंबर से एक नई थ्रिलर सीरीज 'हुंकार' का प्रसारण शुरू हो रहा है। इसमें अनीत पड्डा, मीनू रावत नाम की एक टीनएजर की भूमिका निभा रही हैं।
यह टीनएजर बापजी के खिलाफ आवाज उठाती है, जिस पर हमले का आरोप है। फातिमा सना शेख एक पुलिस इंस्पेक्टर के तौर पर इस केस की जांच करती दिखेंगी।
सीरीज का टीजर देखकर लगता है कि इसमें कई बड़े राज खुलने वाले हैं। इस सीरीज में राम कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर और जोया हुसैन जैसे कलाकार भी हैं।
अनीत की सुपरहिट 'सैयारा' ने कमाए इतने करोड़
अनीत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मॉडलिंग और कुछ छोटे-मोटे किरदारों से की थी। उन्हें पहली बार पहचान 'बिग गर्ल्स डोन्ट क्राई' (2024) में मिली, लेकिन 'सैयारा' उनके करियर में चार चांद लगा दिए।
'सैयारा' दुनिया भर में 580 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बनी।
इस फिल्म में अनीत ने एक युवा गीतकार का किरदार निभाया था, जिसे कम उम्र में ही अलजाइमर हो जाता है और उनके इस अभिनय की खूब तारीफ हुई।
अब आगे, वह मैडक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'शक्ति शालिनी' में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी।