'विश्वनाथ एंड संस' के गाने का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
अभिनेता सूर्या की नई फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' का पहला गाना 'पट्टमपूची' का टीजर जारी कर दिया गया है।
एक मिनट 44 सेकंड का यह वीडियो दिल छू लेने वाला अनुभव देता है और सिट्टारा एंटरटेनमेंट्स ने इसे 'प्यार की भाषा बोलने वाला एक खूबसूरत अहसास' बताया है।
यह पूरा गाना 19 जून, 2026 शुक्रवार को रिलीज होगा, जबकि फिल्म 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलुरी कर रहे हैं।
उम्र के फासले पर है फिल्म की कहानी
फिल्म में सूर्या, संजय विश्वनाथ का किरदार निभा रहे हैं, जो 40 की उम्र पार कर चुके एक इंटरनेशनल पिस्टल-शूटिंग चैंपियन हैं और खेल में वापसी की जुगत में लगे हैं।
कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब वह मैडी (ममीथा बाईजू) को मेंटर करते हैं और मैडी उनसे प्यार करने लगती है। यह फिल्म उम्र के फासले वाले रिश्तों और उन पर समाज के नजरिए को दिखाती है।
रवीना टंडन एक महत्वपूर्ण भूमिका में टॉलीवुड में वापसी कर रही हैं, जिनके साथ अनुभवी अभिनेत्री राधिका सरथकुमार भी इस फिल्म में दिखेंगी।