प्रभास के जन्मदिन पर आ सकता है 'फौजी' का टीजर, पर फिल्म के लिए करना होगा 2027 तक इंतजार
प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' का टीजर 23 अक्टूबर को आएगा। यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन प्रभास का जन्मदिन होता है।
फिल्म पहले दिसंबर 2026 में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ाकर 18 मार्च, 2027 कर दी गई है।
इससे निर्माताओं को फिल्म को और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा। फिलहाल, टीम एक बड़े इंटरवल सीन की शूटिंग में जुटी हुई है।
'फौजी' की शूटिंग 12 अक्टूबर को होगी पूरी
'फौजी' की शूटिंग का मौजूदा शेड्यूल 12 अक्टूबर तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद टीम नवंबर के बीच तक ब्रेक पर रहेगी। फिर, दिसंबर में दोबारा काम शुरू होगा, जिसमें क्लाइमेक्स जैसे बड़े सीन शूट किए जाएंगे।
इस फिल्म में प्रभास 'आजाद हिंद फौज' के सिपाही बने हैं। साथ ही, इसमें इमानवी अपने अभिनय की शुरुआत करेंगी।
उनके अलावा, सज्जाद डेलाफरोज, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे।