शिव राजकुमार की 'बेल' का टीजर हुआ जारी, पुलिसवाला है या खूंखार शिकारी? देखकर उड़ जाएंगे होश
'बेल' का टीजर रिलीज हो गया है और इसमें शिव राजकुमार एक ऐसे पुलिस वाले के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनके 2 चेहरे हैं, एक मजेदार और दूसरा खतरनाक।
सबसे खास बात है उनकी यह शानदार डायलॉगबाजी, 'बाघ को शिकार के लिए किस्मत की जरूरत नहीं होती। क्योंकि शिकार करना उसका जुनून नहीं, उसका पेशा है।'
पवन वाडेयर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बड़े ट्विस्ट का इशारा देती है, जिससे उनके किरदार की दुनिया में बड़ा बदलाव आएगा।
जानें 'बेल' कब होगी रिलीज?
दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि 'बेल' 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की स्टार कास्ट में साईकुमार, जयराम, दीक्षित शेट्टी, किरण श्रीनिवास और संजना आनंद जैसे नाम शामिल हैं।
फिल्म का संगीत अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है। यह पवन वाडेयर और शिवराजकुमार की पहली साथ में फिल्म है। उनके प्रशंसकों के लिए एक और अच्छी खबर है कि शिवराजकुमार जल्द ही ओरिजिनल गैंगस्टर में भी नजर आएंगे, जिससे यह साफ होता है कि वे अभी थमने वाले नहीं हैं।