जियो हॉटस्टार पर 'रिसोर्ट', सपनों की जंग और किचन की सियासत; 7.4 IMDb रेटिंग
जियो हॉटस्टार पर एक नया तमिल कॉमेडी-ड्रामा शो 'रिसोर्ट' रिलीज हो गया है। इसकी कहानी वेट्री नाम के एक युवक पर आधारित है। वेट्री एक फैंसी बीच रिसोर्ट में रूम सर्विस का काम करता है, लेकिन उसका सबसे बड़ा सपना शेफ बनने का है, भले ही उसके पास इसकी कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं है। उसे अपने सख्त बॉस नेदुमरन से भी निपटना पड़ता है और हॉस्पिटैलिटी की दुनिया में जो तमाम अंदरूनी पेचीदगियां और उठा-पटक होती हैं, उन सबका सामना करना पड़ता है।
रिसोर्ट के किचन की दुनिया, पर्दे के पीछे की कहानी
थालिवसल विजय, दर्शना श्रीपाल और बडावा गोपी जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ, 'रिसोर्ट' आपको रिसोर्ट के किचन के अंदर की कहानी से रूबरू कराता है। यहाँ काम की जगह पर होने वाली पॉलिटिक्स और रोजमर्रा की भागदौड़ को करीब से देखा जा सकता है। दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है, आईएमडीबी पर इसे 7.4 की रेटिंग मिली है। इस सीरीज के 20 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, जिनमें हॉस्पिटैलिटी की दुनिया के हंसी-मजाक और असल जिंदगी के पल भरपूर हैं।