टाइगर श्रॉफ पर हमला: बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने मुंबई के पास किया था निशानेबाजी का अभ्यास
मनोरंजन
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू में हुए हालिया हमले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि हमले को अंजाम देने से पहले संदिग्धों ने मुंबई के पास शूटिंग का अभ्यास किया था।
इतना ही नहीं, उन्होंने अंधेरी के एक होटल के कमरे में हथियार के निशाना चूकने की बात भी कबूल की है, जिसे अब पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है।
मुंबई पुलिस ने हरियाणा से 7 संदिग्धों को पकड़ा
मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब हरियाणा से 7 और नए संदिग्धों समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि इस हमले की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने रची थी।
हमले में इस्तेमाल हथियार अमृतसर से तस्करी करके लाए गए थे। गनीमत रही कि टाइगर को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उनके ड्राइवर और एक राहगीर घायल हो गए।
राहगीर को गोली लगी थी, जिसकी सर्जरी के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।