शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, 'मन्नत' में जुड़ेंगी 2 और मंजिलें
मशहूर अभिनेता शाहरुख खान का घर मन्नत, अब नए रंग-रूप में दिखने वाला है। उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में एक याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें इस नवीनीकरण पर रोक लगाने की अपील की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का कोई पुख्ता सबूत नहीं है। यह केस कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने दाखिल किया था, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से लेकर उच्चतम न्यायालय तक, सभी ने मन्नत के नवीनीकरण के लिए CRZ क्लीयरेंस को सही ठहराया है।
मन्नत में बनेगी 2 नई मंजिलें
कानूनी अड़चनें खत्म होने के बाद, अब शाहरुख और गौरी खान अपनी योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। उनकी योजना है कि वे अपने प्रतिष्ठित बंगले मन्नत में 2 नई मंजिलें जोड़ेंगे।
हर साल, फैंस शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी बालकनी से हाथ हिलाने की एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर जमा होते हैं। ऐसे में यह बदलाव मन्नत और शाहरुख की उस लोकप्रियता और पहचान को और बढ़ाएगा।