सोनू निगम ने अंधेरी में खरीदा ऑफिस, जानिए कितने हुआ सौदा
मनोरंजन
लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में 258.33 वर्ग फुट का एक ऑफिस एक करोड़ रुपये में खरीदा है।
यह ऑफिस लोखंडवाला रोड पर स्थित सुंदरवन कॉम्प्लेक्स में है। इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 6 अगस्त, 2026 को किया गया था।
सोनू का कुल खर्च लगभग 1.06 करोड़ रुपये हुआ
स्टाम्प ड्यूटी और अन्य फीस को मिलाकर, इस सौदे का कुल खर्च करीब 1.06 करोड़ रुपये रहा। इस हिसाब से एक वर्ग फुट की कीमत लगभग 38 हजार रुपये पड़ी है।
यह सोनू की पहली बड़ी प्रॉपर्टी डील नहीं है। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने कर्जत में अपनी जमीन बेची थी। वहीं, इससे पहले उन्होंने सांताक्रूज पूर्व में एक कमर्शियल स्पेस को 12.61 करोड़ रुपये से ज्यादा में लीज पर दिया था।
इन सौदों को देखकर लगता है कि सोनू लगातार अपना रियल एस्टेट पोर्टफोलियो मजबूत कर रहे हैं।