LOADING...
'गवर्नर' बनकर देश की आर्थिक स्थिति सुधारने आए मनोज बाजपेयी, फिल्म का टीजर जारी

'गवर्नर' बनकर देश की आर्थिक स्थिति सुधारने आए मनोज बाजपेयी, फिल्म का टीजर जारी

May 07, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

मनोज बाजपेयी ने पिछले महीने आगामी फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का ऐलान किया था। इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान चिन्मय मंडलेकर ने संभाली है। 7 मई को निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसने आते ही यूट्यूब पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। यह फिल्म एक ऐसे गुमनाम नायक को दर्शकाें के सामने पेश करने का वादा करती है, जिसने राष्ट्र को आर्थिक संकट में गिरने से बचाया था।

टीजर

कैसा है फिल्म 'गवर्नर' का टीजर?

टीजर की शुरुआत मनोज से होती है जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गर्वनर का गंभीर किरदार निभा रहे हैं। उनकी भूमिका देश के पूर्व गवर्नर एस वेंकिटरमणन से प्रेरित बताई जा रही है। अदा शर्मा भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी 1990 के भारतीय आर्थिक संकट पर आधारित है, जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो गया था और देश दिवालिया होने की कगार पर था। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'गवर्नर' का टीजर

Advertisement