'शक्ति शालिनी' की शूटिंग हुई पूरी, अनीत पड्डा के डबल रोल से मैडॉक यूनिवर्स में धमाका
मैडॉक फिल्म्स की हालिया हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने इस फिल्म में बंगाली लोककथाओं को अलौकिक मोड़ों और बदले की कहानी के साथ खूबसूरती से जोड़ा है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में अनीत पड्डा हैं और वो डबल रोल निभा रही हैं। एक किरदार में वे शक्ति बनी हैं, जो एक आम महिला से रक्षक बन जाती है।
वहीं उनका दूसरा किरदार शालिनी का है, जो एक आत्मा है और धोखे का शिकार होने के बाद न्याय चाहती है।
'शक्ति शालिनी' मैडॉक यूनिवर्स का बनी हिस्सा
फिल्म का निर्माण मार्च में शुरू हुआ था और इसकी शूटिंग राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में की गई। फिल्म के लिए गांव के विस्तृत सेट बनाए गए थे, जो कहानी के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। फिल्म का अंतिम दृश्य 27 मई को मुंबई के चित्तरथ स्टूडियो में शूट किया गया।
इस दृश्य में गांव की औरतें बुराई की हार का जश्न मनाती दिखीं। फिल्म के कलाकारों में विनीत कुमार सिंह खलनायक की भूमिका में हैं।
साथ ही नाना पाटेकर, सीमा बिस्वास और विशाल जेठवा भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। 'शक्ति शालिनी' अब मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में जुड़ गई है, जिसमें 'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी फिल्में पहले से ही मौजूद हैं।