'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल पर नया अपडेट, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग और कौन-कौन होगा शामिल
'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' की नियमित शूटिंग अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। फिल्म के करीब 10 दिन के सीन पहले ही शूट किए जा चुके हैं। प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन फिल्म में वापसी करेंगे। नाग अश्विन को उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग 2027 के मध्य तक पूरी हो जाएगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल से दीपिका पादुकोण बाहर
'कल्कि 2898 AD' जून 2024 में रिलीज हुई थी और दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते। हालांकि, दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म के लिए पूरी तरह समर्पित होना जरूरी है।
नाग अश्विन ने कहा कि वो इस सम्मान से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि टीम ने ऐसी साइंस-फिक्शन फिल्म बनाने की कोशिश की, जिसकी कहानी भारतीय संस्कृति से जुड़ी हो और आम दर्शकों तक पहुंचे। उन्होंने इस पुरस्कार को पूरी टीम की मेहनत का सम्मान बताया।