रजनीकांत की 'जेलर 2' को लगा तगड़ा झटका, रिलीज से पहले इस चीज ने बढ़ाई मुश्किलें
रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर 2', जो 15 अक्टूबर को रिलीज हो ने वाली है। हालांकि, अपनी रिलीज से ठीक पहले ही मुश्किलों में घिर गई है।
वितरक टिकट बिक्री का 75 प्रतिशत हिस्सा मांग रहे हैं, जबकि सिनेमाघर मालिक 65 प्रतिशत तक ही जाने को तैयार हैं।
अगर दोनों पक्ष जल्द ही किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते, तो तमिलनाडु के सलेम और धर्मपुरी जैसे कई इलाकों में फिल्म के प्रदर्शन रुक सकते हैं।
फैंस काफी समय से कर रहे हैं रजनीकांत की 'जेलर 2' का इंतजार
यह कोई पहला मौका नहीं है। विजय की फिल्म 'जना नायगन' के मामले में भी ऐसी ही बातचीत हुई थी और तब 65-35 के बंटवारे पर सहमति बनी थी।
सिनेमाघर मालिकों का कहना है कि उन्हें उचित शर्तें चाहिए, क्योंकि स्टाफ के वेतन और रखरखाव का खर्च उठाना पड़ता है।
रजनीकांत की 'जेलर 2' इस सीजन की सबसे ज्यादा इंतजार वाली फिल्मों में से एक है और फैंस काफी समय से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दोनों पक्ष समय रहते कोई समझौता कर पाते हैं, ताकि फिल्म बिना किसी रुकावट के रिलीज हो सके।