NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रघु राम ने इस वजह से छोड़ा था 'MTV रोडीज', कभी थे शो का चेहरा
    रघु राम ने इस वजह से छोड़ा था 'MTV रोडीज', कभी थे शो का चेहरा
    मनोरंजन

    रघु राम ने इस वजह से छोड़ा था 'MTV रोडीज', कभी थे शो का चेहरा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    April 15, 2023 | 11:58 am 1 मिनट में पढ़ें
    रघु राम ने इस वजह से छोड़ा था 'MTV रोडीज', कभी थे शो का चेहरा
    रघु राम ने क्यों छोड़ा था 'MTV रोडीज'?

    MTV रोडीज का नया सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। यह चर्चित शो 2003 में शुरू हुआ था। एक समय था, जब यह शो गैंग लीडर रघु राम और राजीव लक्ष्मण के तेज तर्रार अंदाज के लिए जाना जाता था। रघु और राजीव मानों इस शो का चेहरा थे। आज भी प्रशंसक हर सीजन में उन्हें मिस करते हैं। 2009 में रघु ने यह शो छोड़ दिया था। बाद में उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया था।

    MTV से बाहर काम करने की नहीं थी इजाजत

    2013 में रघु की किताब 'रेयरव्यू: माई रोडीज जर्नी' आई थी। इस किताब में उन्होंने 'रोडीज' से बाहर होने की वजह पर विस्तार से बात की थी। उन्होंने किताब में बताया कि वह एक अन्य चैनल के लिए काम करना चाहते थे और इससे 'रोडीज' में उनका काम प्रभावित नहीं होना था। इसके बावजूद MTV के एक अधिकारी ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। उलटा वह रघु के लिए एक नया कॉन्ट्रैक्ट ले आए, जिसे रघु 'बंधुआ मजदूरी' कहते हैं।

    ये था रघु का पक्ष

    रघु ने उस अधिकारी से मुलाकात को याद करते हुए बताया, " मैंने उसे बताया कि मुझे रोडीज के लिए कभी भुगतान नहीं किया गया। मुझे चैनल के कर्मचारी के तौर पर पैसे मिलते थे। मेरी चैनल के बाहर एक हिस्सेदारी थी, जिसे मैं आर्थिक रूप देना चाहता था। इसकी शूटिंग वीकेंड पर होती थी, तो इससे मेरा रोडीज का काम भी प्रभावित नहीं होता। यह रोडीज से बिल्कुल अलग था और मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं दिख रही थी।"

    इस तरह का मिला था नया कॉन्ट्रैक्ट

    इसके बाद रघु को एक नया कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। नए कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार रघु को MTV के बाहर काम करने की इजाजत नहीं थी। न ही उनको MTV छोड़ने की इजाजत थी। उन्होंने अगर कहीं बाहर काम किया को MTV को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की इजाजत थी। रघु के अनुसार यह एक तरह से 'बंधुआ मजदूरी' थी। इसके बाद उन्होंने उस अधिकारी से कहा, "आप मुझे एक लाइन में कह सकते थे, 'तू करेगा, तेरा बाप भी करेगा।'

    2003 से चल रहा है 'रोडीज'

    'MTV रोडीज' छोटे पर्दे का लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो है। 2003 में इस शो की शुरुआत हुई थी और यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रियलिटी शोज में से एक है। 'रोडीज' युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। रणविजय सिंह पहले सीजन के विजेता थे। इसके बाद वह शो के होस्ट और फिर गैंग लीडर बने। पिछले साल वह शो से अलग हो गए थे। आयुष्मान खुराना, प्रिंस नरूला जैसे सितारे रोडीज के विजेता रह चुके हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जल्द ही 'रोडीज' का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। इसके ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। इस शो को सोनू सूद होस्ट करेंगे। शो में प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रघु राम
    MTV रोडीज
    रियलिटी शो

    रघु राम

    मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं ये मशहूर जुड़वा भाई-बहन शत्रुघ्न सिन्हा

    MTV रोडीज

    रिया चक्रवर्ती ने शुरू की 'MTV रोडीज 19' की शूटिंग, बोलीं- समय कठिन था रिया चक्रवर्ती
    रिया चक्रवर्ती बनीं 'MTV रोडीज 19' में गैंग लीडर, बोलीं- क्या लगा था डर जाऊंगी  रिया चक्रवर्ती
    MTV रोडीज 19 में प्रिंस नरूला होंगे गैंग लीडर, सामने आया टीजर प्रिंस नरुला
    #NewsBytesExclusive: हामिद बार्कजी ने जीता 'MTV स्पिलिट्सविला' का खिताब, बताई आगे की प्लानिंग MTV स्प्लिट्सविला

    रियलिटी शो

    कौन हैं 'मास्टरशेफ इंडिया 7' के विजेता नयनज्योति? कुकिंग के अलावा इस कला में हैं माहिर टीवी शो
    'रोडीज सीजन 19' का टीजर रिलीज, जल्द शुरू होंगे ऑडिशन टीवी शो
    बिग बॉस 16: अर्चना-शिव के घमासान से शालीन-स्टैन की हाथापाई तक, शो के पांच बड़े विवाद बिग बॉस 16
    अब्दु ने 'बिग बॉस 16' से निकलते ही साइन किया इंटरनेशनल शो 'बिग ब्रदर UK'! अब्दु रोजिक
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023