'महाबली' ने मुंबई में मचाई धूम, हनुमान की आंखों से दिखाया रामकथा का अद्भुत नजारा
मुंबई में 'महाबली' म्यूजिकल का प्रीमियर हुआ है, जो रामकथा को हनुमान के नजरिए से प्रस्तुत करता है।
इस शो का मंचन 2 बड़े मंचों पर किया गया, जहां पौराणिक कथाएं, शानदार संगीत और आकर्षक विजुअल्स का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने दर्शकों को एक यादगार अनुभव दिया।
निर्देशक कुलविंदर सिंह बख्शी ने 'हनुमान चालीसा' की एक प्रभावशाली प्रस्तुति को भी इसमें शामिल किया, जिसने दर्शकों को खूब बांधे रखा।
अंकित और आर्या के हाथों में है 'महाबली' की कमान
अंकित मोहन ने हनुमान का किरदार निभाया, वहीं आर्या बब्बर रावण के रूप में नजर आए। इस प्रस्तुति में हनुमान के कुछ ऐसे अनछुए पहलुओं पर भी रोशनी डाली गई जिन्हें लोग कम जानते हैं, जैसे सिंदूर से उनका संबंध।
यह शो मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी बना। सहायक भूमिकाओं में सानंद वर्मा, पंकज बेरी और वैदिका सेंजालिया ने अपनी छाप छोड़ी। कैलाश खेर और शान जैसे मशहूर गायकों की आवाज में तैयार मूल पार्श्व संगीत ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
कुल मिलाकर, 'महाबली' ने इस क्लासिक गाथा को आज के दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नए और आकर्षक तरीके से पेश किया।