त्रेतायुग में चश्मा? फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के पोस्टर में सुग्रीव का लुक देख सोशल मीडिया पर बने मीम्स
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' अपने अनोखे प्रचार की वजह से सुर्खियों में है। फिल्म के एक पोस्टर में वानरराज सुग्रीव को इंसान के रूप में चश्मा पहने दिखाया गया है। सुग्रीव के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बन रहे हैं, जिसके बाद फिल्म चर्चा में आ गई है और साथ ही इसकी ऐतिहासिक सटीकता पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चश्मा तो एडिट कर देते यार', जबकि दूसरे ने पूछा, 'त्रेतायुग में चश्मा कौन लगाता है?' कुछ लोगों ने इसे पोस्टर की बड़ी चूक बताया है।
'आदिपुरुष' के लक्ष्मण अभिषेक सिंह इस फिल्म में बने राम
अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म भगवान राम की कहानी एक छोटे बच्चे की नजर से दिखाती है, जिसमें हनुमान जी कहानी सुनाने वाले की भूमिका में हैं। फिल्म में अंजली अरोड़ा ने सीता और अभिनेता देव शर्मा ने राम का किरदार निभाया है। खास बात ये है कि देव शर्मा 'आदिपुरुष' में लक्ष्मण का रोल निभा चुके हैं। उन्हें नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए भी चुना जा रहा था, लेकिन कम लंबाई की वजह से बात नहीं बन पाई। फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।