पेड्डी का 'हेलअल्लाओ' पोस्टर आउट, राम चरण-जाह्नवी कपूर संग क्या इनका होगा डबल धमा
मनोरंजन
'पेड्डी' के निर्माताओं ने राम चरण और जाह्नवी कपूर के आने वाले गाने 'हेलअल्लाओ' का एक नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन चर्चा जोरों पर है कि श्रुति हासन भी इस धमाकेदार डांस नंबर का हिस्सा होंगी।
गाने का प्रोमो 22 मई को आएगा आएगा और 23 मई, 2026 को इसका पूरा गाना रिलीज होगा।
रहमान भोपाल में 'हेलअल्लाओ' लॉन्च में शामिल होंगे
गाने 'हेलअल्लाओ' का भव्य लॉन्च 23 मई को भोपाल में होगा, जिसमें संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान भी शिरकत करेंगे। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फिल्म आंध्र प्रदेश के एक एथलीट राम चरण की कहानी है, जो एक छोटे शहर के खिलाड़ी से लेकर जिले की शान बनता है। इस फिल्म और इसके संगीत को लेकर दर्शक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अभी से जबरदस्त उत्साह दिखा रहे हैं।