सलमान खान से टाइगर श्रॉफ तक, 25 दिन की खौफनाक साजिश का हुआ खुलासा
टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई हालिया गोलीबारी कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि यह 25 दिन की सुनियोजित साजिश का नतीजा थी।
पुलिस का कहना है कि अनिल पंडित ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था। उसी ने फूल सिंह, रेहान रईसुद्दीन अंसारी और ऋतिक नाम के 3 आरोपियों को 1.5 लाख रुपये दिए थे।
आरोप है कि ऋतिक ने जुहू में इस हमले को अंजाम देने के लिए शूटरों को जरूरी इंतजाम मुहैया कराए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआत में उनका निशाना सलमान खान थे, लेकिन सलमान की कड़ी सुरक्षा देखकर उन्होंने टाइगर को अपना शिकार बनाने का फैसला किया।
पुलिस संदिग्धों के पैसों के लेनदेन की जांच में जुटी
इस वारदात से 20 दिन पहले ही फूल और रेहान मुंबई आ गए थे। यहां वे अंधेरी ईस्ट के अलग-अलग होटलों में रुक रहे थे ताकि किसी की नजर उन पर न पड़े।
जहां एक तरफ ऋतिक ने हमले के लिए जरूरी इंतजाम किए, वहीं पुलिस अब इस वारदात से जुड़े पैसों के लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है।
इन सब गहमागहमी के बावजूद, टाइगर अपनी फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग में लगे रहे। उधर, जांचकर्ता इस पूरी साजिश की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं कि आखिर यह हमला क्यों और किस मकसद से किया गया था।