Loading...
'द पैराडाइज' रिव्यू: नानी के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल, लोग बोले- ऑस्कर दे दो
'द पैराडाइज' का एक्स रिव्यू

'द पैराडाइज' रिव्यू: नानी के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल, लोग बोले- ऑस्कर दे दो

Sep 24, 2026
12:30 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' अब सिनेमाघरों में आ गई है। नानी के मुख्य किरदार वाली इस एक्शन थ्रिलर ने आते ही सिनेमाघरों में गदर मचा दिया है। दर्शक जितना अभिनेता के अभिनय से खुश हैं, उतना की अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत की सराहना भी कर रहे हैं। फिल्म का पहला शो देख चुके दर्शक इसके एक्शन दृश्यों और इंटरवल ब्लॉक की तारीफ कर रहे हैं और इसे 'मास ब्लॉस्ट' बता रहे हैं। आइए देखें उनकी प्रतिक्रियाएं।

अभिनय

दर्शकों ने नानी के अभिनय की जमकर की तारीफ

श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित 'द पैराडाइज' में दिखाया गया नानी का जेल फाइट सीक्वेंस सबसे ज्यादा चर्चा में है।

इसकी तारीफ में एक ने लिखा, 'नानी की जेल फाइट का इंट्रो सीन तो कमाल का है! वो ऊंचाई, वो प्रस्तुति, और अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक ब्लॉकबस्टर। श्रीकांत ओडेला और अनिरुद्ध का काम आग लगा देने वाला।'

नानी के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। एक ने उत्साहित होकर लिखा, 'नानी को इसमें उनके अभिनय के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रतिक्रिया

ADVERTISEMENT

निर्देशन

निर्देशन भी उम्मीदों पर खरा, लेकिन पटकथा को मिली-जुली प्रतिक्रिया

दर्शकों ने नानी के दमदार अभिनय की तारीफ करते हुए उन्हें फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया और ओडेला के दृश्यात्मक निर्देशन की भी सराहना की।

हालांकि, कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म की पटकथा थोड़ी खिंची हुई और धैर्य की परीक्षा लेने वाली लगती है।

एक ने लिखा, 'पहले हाफ में कुछ भी खास नहीं है। बहुत ज्यादा बिल्डअप और हिंसा है। पटकथा और बेहतर हो सकती थी। दूसरे हाफ में कुछ बड़ा करने की जरूरत है।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रतिक्रिया

फिल्म

जानिए किस बारे में है 'द पैराडाइज'

'द पैराडाइज' 1980 के दशक के सिकंदराबाद में घटित एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है। इसमें नानी ने 'जादल' नाम का मुख्य किरदार निभाया है।

उनका किरदार भेदभाव और अन्याय के खिलाफ एक बड़े संघर्ष से टक्कर लेते हुए दिखता है। फिल्म की कहानी सामाजिक संघर्ष को एक्शन और भावनात्मक ड्रामा के साथ जोड़ती है।

फिल्म में राघव जुयाल, कयादु लोहार, मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और संपोर्नेश बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं।

ADVERTISEMENT