Loading...
'द पैराडाइज' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' भी छाई
'द पैराडाइज' और 'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'द पैराडाइज' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' भी छाई

Sep 30, 2026
10:32 am

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। विश्व स्तर पर भी इसका शानदार कारोबार जारी है, और इसने 150 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली है। दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' भी ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों के ताजा कलेक्शन पर।

कमाई

'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, नानी अभिनीत 'द पैराडाइज' ने रिलीज के 6वें दिन (मंगलवार) 4.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फिल्म घरेलू स्तर पर कुल 101.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर चुकी है। वहीं विश्व स्तर पर इसने 6 दिनाें में 150.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अब यह 200 करोड़ रुपये के क्लब में अपने पैर जमाने के लिए आगे बढ़ रही है।

श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में राघव जुयाल भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं।

प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर 'द वन' की कितनी हुई कमाई?

25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द वन' ने अपनी रिलीज के 5वें दिन (मंगलवार) 6 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इससे पहले, फिल्म ने चौथे दिन 5.25 करोड़ और वीकेंड पर 33.6 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 44.85 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशों में इसने अब तक 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 57.95 करोड़ रुपये हुआ है।

फिल्म में सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और मनीष पॉल भी हैं।

ADVERTISEMENT