'हनुमान अंश' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई, निर्माता बोलीं- हमें पता ही नहीं था
नीम करोली बाबा पर आधारित भारतीय फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस साल ऑस्कर की दौड़ में शामिल नहीं हो पाएगी। फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने बताया कि उनकी टीम 7 सितंबर की आखिरी तारीख चूक गई, क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि टीम के सभी सदस्य दूसरे कामों में व्यस्त थे। बाद में जब उन्हें कई फोन कॉल आने लगे, तब उन्हें ऑस्कर की आखिरी तारीख के बारे में पता चला।
'हनुमान अंश' का तेलुगू वर्जन 18 सितंबर को होगा रिलीज
ऑस्कर में जगह नहीं बना पाने के बावजूद ‘हनुमान अंश’ तेजी से अपनी पहुंच बढ़ा रही है। फिल्म का तेलुगू वर्जन 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसे कई अन्य भाषाओं में भी डब करने की योजना है, ताकि फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। भारत में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसमें शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं, वहीं तेलुगू वर्जन में त्रिविक्रम श्रीनिवास अहम भूमिका निभा रहे हैं।