'द ओडिसी' रिव्यू: क्रिस्टोफर की फिल्म का सिर्फ शोर या कहानी में जोर? जनता ने बताया
क्या है खबर?
'ओपेनहाइमर' और 'इंसेप्शन' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन अपनी अगली फिल्म 'द ओडिसी' के साथ दर्शकों तक पहुंच चुके हैं। काफी शोर, इंतजार और उत्साह के बाद, आखिरकार ये फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, जेंडाया और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे कई कलाकार शामिल हैं। भारतीय दर्शकों द्वारा फिल्म का पहला शो देखने के बाद उनकी प्रतिक्रियाएं साेशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई हैं।
निर्देशन
क्रिस्टोफर को ऑस्कर दिया जाना चाहिए
'द ओडिसी' पूरी तरह IMAX कैमरे पर शूट होने वाली पहली फीचर फिल्म है।
फिल्म देखने के बाद जनता ने क्रिस्टोफर के निर्देशन की भर-भरकर तारीफ की है। कुछ का कहना है कि महत्वाकांक्षी कहानी, मनमोहक दृश्यों और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति के लिए उन्हें आस्कर दिया जाना चाहिए।
एक यूजर ने लिखा, 'ये मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक था। 'द ओडिसी' फिल्म के दृश्य बेहद शानदार हैं। क्रिस्टोफर नोलन का लेखन व निर्देशन में बेमिसाल हैं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
One of the greatest Experiences ever had @odysseymovie the visuals are Stunning and #ChristopherNolan is insane in Writing and direction🔥 @Mr_RobPattinson his acting is just amazing 🫡#TheOdyssey #ChristopherNolan pic.twitter.com/DcEfNilVRB
— hemanth🔱🦁 (@hemoSsmb) July 17, 2026
सिनेमेटोग्राफी
बेहतरीन सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है फिल्म
एक यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म सिनेमाई भव्यता का बेहतरीन उदाहरण है। यकीनन पिछले कई सालों में मेरा सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है। ड्रामा, भावनाएं, हॉरर, एक्शन...नोलन ने हर क्षेत्र में महारत हासिल की है।'
दूसरे यूजर ने लिखा, ''द ओडिसी' सचमुच मेरे अब तक के सबसे बेहतरीन सिनेमाई अनुभवों में से एक है। लुभावनी सिनेमैटोग्राफी और दिल को छू लेने वाले संगीत से लेकर कहानी कहने के अंदाज, अभिनय, भावनाओं, तनाव और निर्देशन तक, सब कुछ एकदम सटीक था।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतिक्रिया
My review of #TheOdyssey- A small thread 🧵#TheOdyssey is genuinely one of the greatest theatrical experiences I've ever had. From the breathtaking cinematography and haunting score to the storytelling, performances, emotions, tension, and direction, everything came together… https://t.co/2azMapH51J pic.twitter.com/T2KS4gduj1
— Kishan (@KishanNavadiya4) July 17, 2026
अभिनय व कहानी
मैट के अभिनय से प्रभावित हुए दर्शक
मैट ने इस फिल्म में 'ओडिसियस' का किरदार निभाया है और लोगों को उनका अभिनय बेहद पसंद आ रहा है।
उनका कहना है कि अभिनेता ने बेहद मुश्किल और पेचीदा किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से पर्दे पर पेश किया है।
कुछ लोगों का मानना है कि 'द ओडिसी' की कहानी बेहद खिंची हुई और थका देने वाली है, लेकिन मैट और ऐन ने मिलकर पूरी फिल्म को संभाले रखा और अंत तक इसे देखने पर मजबूर किया है।