'द ओडिसी' अभिनेता मैट डेमन को किस भारतीय निर्देशक संग काम न कर पाने का अफसोस?
क्या है खबर?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' में मैट डेमन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में, फिल्म के लिए एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई, जिसमें वह नोलन और टॉम हॉलैंड के साथ शामिल हुए। मुंबई में हुए कार्यक्रम के दौरान, मैट से पूछा गया कि वह किस भारतीय फिल्म निर्माता के साथ काम करना चाहेंगे। इस पर उन्होंने उस फिल्म निर्माता का जिक्र किया, जिनके काम ने 1990 से 2000 के बीच हॉलीवुड को गहराई से प्रभावित किया था।
इच्छा
शेखर कपूर के साथ काम करना चाहते थे मैट
अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने बताया कि शेखर कपूर ऐसे फिल्म निर्माता थे, जिनकी हर कोई तारीफ करता था।
उन्होंने कहा, "जब हमने शुरुआत की, तब हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था।"
मैट ने आगे बताया कि उन्हें कपूर की 2002 में आई ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'द फोर फेदर्स' में चुना गया था, लेकिन उस वक्त वह 'बॉर्न' में काम करने की प्रतिबद्धता के चलते प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सके।
दुख
20 साल पुराना कर्ज चुकाना चाहते हैं मैट
अभिनेता ने कहा कि वह उस बात से बहुत दुखी थे और स्वीकारा कि वह हमेशा से भारतीय निर्देशक के साथ काम करने का एक और मौका चाहते थे।
उन्होंने इसे "20 साल पुराना एक छोटा सा कर्ज" बताया जिसे वह आज भी एक दिन चुकाने की उम्मीद करते हैं।
बता दें, 'द ओडिसी' 17 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें मैट ट्रोजन युद्ध के नायक 'ओडीसियस' के किरदार में हैं, जबकि टॉम उनके बेटे 'टेलीमेकस' बने हैं।