आमिर खान की तीसरी शादी हुई कन्फर्म, जानें कब बनाएंगे गौरी स्प्राट को अपन हमसफर?
मनोरंजन
सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्राट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
पिछले एक साल से ये दोनों साथ हैं और अपनी शादी को बेहद सादगीपूर्ण रखना चाहते हैं। उनकी शादी घर पर ही होगी, जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे।
चूंकि दोनों ही अपनी निजता को काफी अहमियत देते हैं, इसलिए यह समारोह बेहद निजी और खास होने की उम्मीद है।
आमिर ने ऐसे किया था गौरी के साथ रिश्ते को सार्वजनिक
आमिर ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को सार्वजनिक रूप से सबसे मिलवाया था। तब से दोनों साथ रह रहे हैं और मिलकर अपनी जिंदगी को संवार रहे हैं।
आमिर ने इससे पहले 2 बार शादी की है और वे अपनी पूर्व पत्नियों से भी अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। ऐसे में, गौरी के साथ उनका यह रिश्ता सम्मान और सच्चे जुड़ाव पर आधारित है और यह शादी उनके रिश्ते का अगला स्वाभाविक पड़ाव लगती है।