'ने झा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया परचम, बनी इतने अरब कमाने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म
पौराणिक कथाओं से प्रेरित चीनी एनिमेटेड सीक्वल 'ने झा 2' ने आधिकारिक तौर पर 'स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स' को पीछे छोड़ दिया है और यह अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इस फिल्म ने इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है, क्योंकि यह दुनिया भर में 2 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। इसकी लगभग पूरी कमाई चीन से आई है।
'ने झा 2' अब बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म
निर्देशक यांग यू के निर्देशन में बनी 'ने झा 2' ने अपनी शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसने 'इनसाइड आउट 2' को भी पीछे छोड़कर एनिमेटेड फिल्मों में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
यह फिल्म अभी भी इंडोनेशिया और जापान जैसे देशों में रिलीज हो रही है और सिर्फ आईमैक्स स्क्रीन्स से ही इसने 15.5 करोड़ डॉलर की जबरदस्त कमाई कर ली है, जिसका बड़ा हिस्सा चीन के सिनेमाघरों से आया है।
इस तरह यह 'इनसाइड आउट 2' को पछाड़कर दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है।