'हनुमान अंश' की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, जानिए फिर क्या हुआ?
नीम करोली बाबा से प्रेरित होकर बनी सुपरहिट फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माताओं ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।
यह फिल्म 33 दिनों में ही 170 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। इसी कामयाबी के बीच फिल्म के निर्देशक, निर्माता और कलाकार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आध्यात्मिकता के साथ-साथ फिल्म बनाने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से बातचीत की।
आदित्यनाथ ने देखे नीम करोली बाबा से जुड़े दृश्य
इस मुलाकात के दौरान, योगी आदित्यनाथ ने कुछ खास दृश्य देखे। इन दृश्यों में नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन, नाथ संप्रदाय और गोरखनाथ से उनके जुड़ाव को दिखाया गया था।
फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि कैसे इन जुड़ावों ने बाबा की आध्यात्मिक यात्रा को एक खास दिशा दी। कलाकारों ने भी इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने के अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।