दशकों बाद आर. सुकन्या को मिला इंसाफ, इस वजह से सन TV से मिलेंगे 10 लाख रुपये
3 दशकों के बाद, मद्रास हाई कोर्ट ने अभिनेत्री आर. सुकन्या की सन TV नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ दिया है।
अदालत ने सन TV को उन्हें 10 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। यह विवाद साल 1996 में तब शुरू हुआ था, जब सन TV ने वीरप्पन का एक इंटरव्यू दिखाया।
उस इंटरव्यू में सुकन्या के बारे में कुछ गलत और अपमानजनक बातें कही गई थीं, जिससे अभिनेत्री का कहना था कि उनके सम्मान और करियर दोनों को ठेस पहुंची थी।
कोर्ट ने सन TV की अपील कर दी खारिज
अदालत ने कहा कि सन TV उन गलत बातों को आसानी से हटा सकता था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। भले ही उन्होंने एक मैगजीन में माफी मांग ली थी, लेकिन TV पर उन्होंने खुलकर माफी नहीं मांगी।
जबकि TV पर माफी मांगने से यह बात उन सभी लोगों तक पहुंचती, जिन्होंने यह मूल प्रसारण देखा था।
हाई कोर्ट ने सन TV की अपील खारिज कर दी, जिसके साथ ही सुकन्या के लिए कानूनी लड़ाई का यह लंबा अध्याय अब खत्म हो गया है।