मुख्यमंत्री विजय की कुर्सी पर मंडराया संकट? 30 करोड़ की संपत्ति छिपाने का लगा आरोप
मद्रास हाईकोर्ट मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के चुनाव जीतने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि विजय ने अपने हलफनामे में 30 करोड़ रुपये की संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया, जबकि उन्होंने करीब 600 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।
जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने इस बात पर सवाल उठाया कि क्या यह अधूरी जानकारी 'भ्रष्ट आचरण' मानी जा सकती है और क्या इससे पेरंबूर के वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है।
कोर्ट विजय के चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका की कर रहा है जांच
कोर्ट इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं संपत्ति घोषित करते समय विजय के चार्टर्ड अकाउंटेंट से कोई जानकारी छूट तो नहीं गई थी।
मतदाता एस. दिनेश ने यह याचिका दायर की है और उन्होंने विजय के वित्तीय ब्योरे में कई खामियां बताई हैं।
वहीं, विजय के वकील सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने यह दलील दी कि ऐसी छोटी-मोटी गलतियों से चुनाव के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।
उन्होंने मांग की है कि इस मामले को कानूनी आधार मजबूत न होने के कारण खारिज कर दिया जाए।