LOADING...
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के फैंस के लिए खुशखबरी, पोस्ट के साथ हुआ धमाकेदार ऐलान
सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर' फिर लौट रही

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के फैंस के लिए खुशखबरी, पोस्ट के साथ हुआ धमाकेदार ऐलान

May 12, 2026
10:10 am

क्या है खबर?

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर' के फैंस को अभी से कैलेंडर में तारीख नोट कर लेनी चाहिए। निर्माताओं ने इसके तीसरे सीजन का धमाकेदार ऐलान कर दिया है। साथ में रिलीज तारीख से भी पर्दा उठाया है। यह घोषणा न्यूयॉर्क में आयोजित अपफ्रंट्स में अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा विज्ञापनदाताओं के सामने प्रस्तुति देने से पहले की गई। इसी के साथ अभिनेता चार्ली विकर्स की 'सौरॉन' के रूप में पहली झलक भी साझा की गई है।

रिलीज

नवंबर, 2026 में होगा प्रीमियर

पोस्टर में सौरॉन बने चार्ली की एक झलक देखने को मिली है। उन्होंने सिर पर मुकुट लगाया हुआ है। साथ में कैप्शन दिया, 'डार्क लॉर्ड की वापसी। तीसरा सीजन 11 नवंबर, 2026 से शुरू होगा।' जेआरआर टॉल्किन द्वारा रचित दुनिया पर आधारित, 'द रिंग्स ऑफ पावर' टीवी का अब तक का सबसे महंगा शो है। वेब सीरीज की पृष्ठभूमि मध्य-पृथ्वी के पौराणिक द्वितीय युग को दर्शाती है। तीसरा सीजन एल्व्स और सौरॉन के बीच के भयानक युद्ध पर केंद्रित होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement