LOADING...
'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर छाए संकट के बादल, कोर्ट ने दिया ये निर्देश
'द केरल स्टोरी 2' निर्माताओं को लगा झटका

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर छाए संकट के बादल, कोर्ट ने दिया ये निर्देश

Feb 25, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को केरल हाई कोर्ट की ओर से बड़ा झटका लगा है। सुनवाई के दौरान, निर्माताओं को निर्देश दिया गया है कि सुनवाई पूरी हो जाने तक फिल्म को रिलीज न किया जाए। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म का ट्रेलर जब से जारी हुआ है, यह पूरी तरह से विवादों में घिर गई है। CBFC द्वारा प्रमाणन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग जोर पर है।

रिलीज

27 फरवरी को रिलीज होनी है 'द केरल स्टोरी 2'

न्यूज 18 के मुताबिक, 25 फरवरी को सुनवाई करते हुए जज बेचू कुरियन थॉमस ने निर्माताओं से कहा, "मैं आपको पर्याप्त समय दूंगा, लेकिन सुनवाई लंबित रहने के दौरान इसे जारी न करें। सुनवाई खत्म होने और कोर्ट द्वारा याचिकाओं पर फैसला लेने तक इंतजार करें।" फिलहाल मामले की सुनवाई 27 फरवरी को भी जारी रहेगी। फिल्म की रिलीज पर अंतरिम आदेश आने की उम्मीद है। बता दें, 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज तारीख 27 फरवरी ही थी।

विवाद

जानिए क्यों हो रहा 'द केरल स्टोरी 2' पर विवाद

कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म के जरिए केरल को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि फिल्म, जिसे 'सच्ची घटनाओं से प्रेरित' के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, उसके शीर्षक में केरल नाम शामिल है जबकि कहानी का कथित तौर पर राज्य से कोई सीधा संबंध नहीं है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिल्म देखने की इच्छा जताई थी, लेकिन निर्माता इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

Advertisement