LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे दिन दिखाया कमाल, कमाई 10 करोड़ के पार 
'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस: 'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे दिन दिखाया कमाल, कमाई 10 करोड़ के पार 

Mar 02, 2026
09:57 am

क्या है खबर?

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने सिनेमाघरों में दम दिखाना शुरू कर दिया है। विवादों में फंसी फिल्म को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिखाई दे रहा है जिसकी बदौलत इसने वीकेंड पर जबरदस्त दम दिखाया है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी। अब तीसरे दिन की दमदार कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

कारोबार

'द केरल स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस कारोबार

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 75 लाख रुपये से खाता खोला था। अगले ही दिन, यानी शनिवार को इसने 4.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। वहीं फिल्म ने तीसरे दिन, यानी रविवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की है जिसके बाद कुल कारोबार 10.40 करोड़ रुपये हो गया है। 3 दिनाें के अंदर हुई फिल्म की यह कमाई निर्माताओं के लिए बड़ी राहत की बात है।

टक्कर

'द केरल स्टोरी' को टक्कर देने से पिछड़ गई दूसरी किस्त

2023 में, अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज हुई थी जिसे टक्कर देने से दूसरी किस्त पिछड़ गई है। दरअसल, पहली किस्त ने अपने शुरुआती 3 दिनों में 35.43 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था, जबकि दूसरी किस्त इन आंकड़ाें से काफी पीछे रह गई है। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित 'द केरल स्टोरी 2' में, अभिनेत्री उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदार में दिखाई दी हैं।

Advertisement