क्यों जैस्मीन सैंडलस पर फूटा फैंस का गुस्सा, जानिए पूरा मामला
मनोरंजन
जैस्मीन सैंडलस का हालिया हैदराबाद कॉन्सर्ट जैसा सोचा था, वैसा नहीं रहा। तय समय से करीब 3 घंटे देर तक दर्शकों को इंतजार करना पड़ा, लेकिन न तो गायिका ने माफी मांगी और न ही देरी की कोई वजह बताई गई।
आखिरकार, शो रात 11:20 पर शुरू हो पाया, लेकिन तब तक भीड़ में काफी गुस्सा और निराशा भर चुकी थी।
फैंन ने जैस्मीन पर लगाया लिप-सिंकिंग का आरोप
लेकिन ये निराशा यहीं खत्म नहीं हुई। सोशल मीडिया पर फैंस ने खुलकर जैस्मीन पर आरोप लगाए कि वो असल में गा नहीं रही थीं, बल्कि सिर्फ लिप-सिंक कर रही थीं।
कई लोगों ने यह भी बताया कि जैस्मीन ने दर्शकों का धन्यवाद किए बिना ही जल्दबाजी में स्टेज छोड़ दिया। कुछ फैंस ने तो इस घटना की तुलना उनके अहमदाबाद वाले शो से भी की, जहां इसी तरह की शिकायतें सामने आई थीं।
इतना ही नहीं, लोगों ने आयोजकों को भी नहीं बख्शा और अव्यवस्थित इंतजामों के लिए उन्हें कसूरवार ठहराया।