आपकी थाली में क्या सच में जहर है? काजल-श्रेयस की 'द इंडिया स्टोरी' देगी सबसे बड़ा जवाब
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की नई फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' एक कोर्टरूम ड्रामा है। यह फिल्म पेस्टिसाइड वाली खेती और जन स्वास्थ्य पर उसके बुरे असर को दिखाती है।
फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी, जिसकी एडवांस बुकिंग 23 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म को ZEE स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है, जिसे MIG प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया गया है। सागर बी शिंदे ने इसे लिखा और निर्मित किया है।
काजल-श्रेयस ने भोजन सुरक्षा के मुद्दों पर डाला प्रकाश
काजल का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक संदेश है। वे उम्मीद करती हैं कि यह फिल्म फूड सेफ्टी जैसे अहम मुद्दे पर लोगों के बीच बातचीत शुरू करेगी, क्योंकि यह रोजाना लाखों लोगों के जीवन पर सीधा असर डालता है।
श्रेयस ने बताया कि यह फिल्म उन बातों को उजागर करती है जिन पर परिवार अक्सर ध्यान नहीं देते। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी। इसमें एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी मिलेगा।